महाराजगंज: सीता राम जप का आयोजन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा स्थित रघीवुर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय में गुरुवार की रात्रि सीता राम जप का आयोजन किया गया। सीता राम जप की शुरुआत मंत्रोचारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पुस्तकालय सह वाचनालय समिति सदस्य उप मुखिया टेघड़ा पंचायत प्रतीक गौतम, सोनल सिंह, कनीश कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

दूसरी तरफ शिक्षक कुमार राजकपूर(टीपू) ने सीता राम जप करने की महत्ता पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि संकट में सीता राम जप करने से संकट से संबंधित कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि संकट सफलता की नींव है, जीवन के संकटों को सफलता में बदल सकने का मजबूत आधार है सीता राम जप कार्य। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश कुमार, भास्कर सिंह, शिक्षिका संगीता कुमारी, रेणु सिंह, तुषार कुमार सिंह, मनु सिंह, मोनी कुमारी, नंदनी कुमारी, सन्नी सिंह आदि उपस्थित थे।