महाराजगंज: अनीश का शव घर पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम

0
Dead Body

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: महाराजगंज थाना क्षेत्र के दुधी टोला गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र अनीश कुमार सिंह के शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। अपने पुत्र की शव को देख माता विमल देवी व तीनों बहन के चीत्कार से माहौल को गमगीन हो गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

मृतक की मां पुत्र के शव से लिपट कर विलाप करते-करते बेहोश हो जा रही थी। आसपास की महिलाएं उसे संभाल रही थी। मृतक तीन भाई तथा तीन बहन था। दो भाई व दो बहन की शादी हो चुकी है। मृतक के पिता अनिल सिंह अनुग्रह नारायण महिला कालेज में आदेशपाल के पद पर कार्यरत हैं। अनीश की मौत से गांव में शोक का माहौल है।