मैरवा: रबी महोत्सव मे किसानों ने लिया प्रशिक्षण

0
kishan

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में रविवार काे रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा एवं प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर नई तकनीक से खेती करें। कम लागत में अधिक उपज से ही किसानों की आमदनी बढ़ेगी। मौके पर किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन करने के लिए आधुनिक खेती की जानकारी दी गई तथा कृषि संबंधित योजनाओं से अवगत कराया गया। एटीएम त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि बीज उपचार के बाद ही किसान बोआई करें। इससे फसल फंगस से बचेगी, पौधे स्वस्थ रहेंगे, तभी उपज अच्छी होगी। किसानों को बीज उपचार की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने किसानों से कहा कि कीटनाशक दवा के उपयोग के समय सावधानी बरतने की जरूरत है। कीटनाशक का छिड़काव खाली पेट नहीं करनी चाहिए। कीटनाशक रसायन शरीर में नाक और मुंह के माध्यम से प्रवेश करते हैं जो कि उचित सावधानी नहीं बरते जाने पर घातक सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। महोत्सव में आधुनिक सिंचाई प्रणाली के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि इससे जल की बचत होती है और फसल लागत भी कम रहती हैं। ड्रीप सिंचाई प्रणाली की चर्चा करते हुए कहा कि इससे पैदावार में 150 प्रतिशत तक वृद्धि होती है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

आंवाला का पौधा देकर किया सम्मानित :

विधायक अमरजीत कुशवाहा एवँ प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि उमेश कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और किसानों को आंवला का पौधा देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों मेँ प्रखंड कृषि पदाधिकारी तारकेश्वर राम, कृषि समन्वयक प्रकाश चंद्र मिश्रा, एटीएम त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, किसान सलाहकार धीरेंद्र कुमार शर्मा, प्रकाश कुमार शामिल थे।