मैरवा: नगर परिषद के कूड़े का मैरवा नपं में डंपिंग से लोगों में रोष

0

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा सिवान नगर परिषद क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को मैरवा नगर पंचायत के डंपिंग केंद्र पर गिराए जाने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। सोमवार को कई ट्रैक्टर ट्राली से कूड़े सिवान से मैरवा लाया गया। जब डंपिंग सेंटर पर कूड़ा गिराया जा रहा था तो कई लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर के चालक को कूड़ा गिराने से रोक दिया। चालक ने बताया कि उसे इसके लिए नगर परिषद सिवान से आदेश मिला है। इसके बाद कुछ लोग नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और इसकी शिकायत की। उन्हें बताया गया कि नगर परिषद ने मैरवा नगर पंचायत से इसके लिए एनओसी ली है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद सिवान ने मैरवा नगर पंचायत से उसके कूड़ा डंपिंग सेंटर पर कूड़ा गिराए जाने की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने इससे संबंधित प्रतिवेदन कनीयअभियंता से मांगा। कनीय अभियंता ने अपने प्रतिवेदन में कहा कि मैरवा कूड़ा डंपिंग सेंटर पर कुछ दिनों के लिए नगर परिषद कूड़ा गिराया जा सकता है। उसे कुछ दिनों के लिए इसकी अनुमति दी जा सकती है। इस पर कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर परिषद सिवान को इस निर्णय से अवगत करा दिया था। उधर स्थानीय लोगों का कहना है कि मैरवा नगर पंचायत का कूड़ा जिस जगह पर डंपिंग किया जाता है उससे आसपास बस्ती है। संक्रामक बीमारी का खतरा बड़ सकता है। कई बार कूड़े में आग लगा दी जाती है जिसे अगलगी का भय रहता है। ऐसी स्थिति में नगर परिषद सिवान का कूड़ा गिराए जाने पर समस्या और बढ़ेगी।