मौसम विभाग ने दी है घर में रहने की सलाह….शीतलहर को लेकर यह है पूर्वानुमान

0

पटना: सर्द पछुआ हवा से प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को पटना समेत मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, मोतिहारी, रोहतास व दरभंगा में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। अगले दो दिनों तक पटना समेत प्रदेश के 30 जिलों में शीतलहर बने रहने का पूर्वानुमान है। इससे दो दिनों लोगों को तीखी से ठंड से राहत नहीं मिलेगी। साथ ही साथ अगले 48 घंटों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। सुबह कुहासा छाए रहने की भी संभावना है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसकी गति 10-12 किमी प्रतिघंटा है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है।

पछुआ हवा के कारण पटना समेत विभिन्न जगहों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना का अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट के साथ 21.0 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट के साथ 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गया के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की गिरावट के साथ 20.7 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट के साथ 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भागलपुर के अधिकतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री की गिरावट के साथ 17.7 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की गिरावट के साथ 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 6.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका व खगडिय़ा प्रदेश का ठंडा शहर रहा।