तीन खिलाड़ियों की मां वीरमाता जीजाबाई पुरस्कार से सम्मानित

0
jija

परवेज अख्तर/ सिवान : मैरवा के तीन खिलाड़ियों की माताएं पटना में राष्ट्रमाता जीजा मां पुरस्कार सम्मान समारोह में शनिवार को सम्मानित की गईं। सम्मान समारोह का आयोजन क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार द्वारा पटना में विधान परिषद् के उपभवन सभागार में किया गया था। सम्मान समारोह में मैरवा के रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी लक्ष्मीपुर की तीन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताओं को वीरमाता जीजाबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री एवं क्रीडा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन चौहान द्वारा प्रदान किया गया। इस समारोह मे बिहार सरकार के कई मंत्री एवं विधायक उपस्थित थे। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी लक्ष्मीपुर मैरवा के संस्थापक संजय पाठक ने बताया कि मैरवा धाम निवासी हंसनाथ गोड़ की बेटी राधा कुमारी के हैंडबाल खेल में समर्पण एवं राज्य में बेहतर प्रदर्शन एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की बदौलत राधा की मां रामावती देवी को यह पुरस्कार मिला, जबकि सुमेरपुर निवासी रामजीत यादव की पत्नी कुसमावती देवी को उनकी पुत्री निशा कुमारी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेलने के लिए दिया गया। वहीं नवादा गांव के जीतन प्रजापति की पत्नी सुमेरा देवी को उनकी पुत्री चंदा कुमारी के हैंडबाल में बिहार के लिए कई बार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन एवं पदक जीतने के लिए दिया गया। वीरमाता जीजा बाई पुरस्कार से सम्मानित इन माताओं ने कहा कि उन्हें बेटियों पर नाज है। ये बेटों से कम नहीं हैं। आज यह सम्मान उन्हें बेटियों ने ही दिलाया है। मैरवा की खिलाड़ियों की माताओं को सम्मानित किए जाने पर सिवान जिला हैंडबाल संघ के अध्यक्ष इष्टदेव तिवारी, सचिव संजय पाठक, उपाध्यक्ष काशीनाथ मिश्रा, सुनील कुमार दुबे, मुनीब अंसारी, विकास दीक्षित, अखिलेश दिक्षित, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, फुलेना यादव, अमितेश कुमार सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali