नौतन: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

0
bjp

परवेज अख्तर/सिवान: नौतन केंद्र सरकार के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जा रहा है तथा ग्रामीणों के बीच इससे संबंधित पत्रक का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को भाजपा नेताओं ने नौतन बाजार, पिपरा, सुंदरपुर, नवका टोला, नरकटिया आदि गांवों में जनसंपर्क कर केंद्र में भाजपा के नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उपलब्धियों को गिनाया तथा पार्टी के उद्देश्य व नीतियों से लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश काफी आगे बढ़ चुका है और विश्व गुरु बनने जा रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

साथ ही देश विभिन्न विकास क्षेत्रों में अनवरत तरक्की करते जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल तथा उनके द्वारा किए गए विकास कार्य से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की भी चर्चा की। इस मौके पर नौतन भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष वैद्यनाथ मिश्रा, मंटू तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष एकराम अंसारी, बलिस्टर साह, भाजपा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष टुनटुन प्रसाद, मृत्युंजय मिश्रा, सिपाही राय सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।