नौतन: दो पक्षों के विवाद में जमकर चले ईंट पत्थर, तेरह घायल

0
police par pathrav
  • दोनों पक्षों में सुबह से ही हो रहा था विवाद
  • पत्थरबाजी के दौरान गांव में मची भगदड़

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के धनौती थाना क्षेत्र के धर्म मकरियार गांव में दो पक्षों के आपसी विवाद में दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। पत्थरबाजी व मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से 13 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में सुबह से ही विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों की ओर से चल रहे ईंट पत्थर के दौरान गांव में कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई थी। घटना के संबंध में एक पक्ष से नितेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह में शौच करने गया था। तभी एक महिला गाली-गलौज करने लगी। युवक महिला की बात सुनकर चुपचाप घर लौट आया। इसके बाद सात बजे के आसपास युवक को भदई पड़ित के घर के पास उसी गांव के ही कुछ लोग घेरकर मारने लगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया गया। इसके बाद दोपहर में उसी परिवार के गांधी सिंह बदली मोड़ पर जा रहे थे। तभी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के पास उन्हें घेरकर गाली-गलौज करने लगे। धीरे-धीरे दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और ईंट पत्थर चलने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों से 13 लोग घायल हो गए। एक पक्ष के घायलों में गजेश सिंह, गांधी सिंह, अशोक सिंह, पुनु कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह व नितेश कुमार सिंह शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से रंजय कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, अभिनंदन सिंह, राजू पाठक व प्रिंस कुमार सिंह शामिल हैं। एक पक्ष का इलाज सदर अस्पताल व दूसरे पक्ष का इलाज पीएचसी में चल रहा है।