नौतन: बघड़ा में मुखिया संघ के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

0
  • झारखंड जाने के क्रम में सीवान के समीप हुई घटना
  • तेज रफ्तार से गाड़ी भगाकर मुखिया ने बचायी जान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड के मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष पर शुक्रवार को अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें मुखिया अमित कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हमले में मुखिया को चोटें आईं हैं। इस हमले में मुखिया बाल-बाल बच गए। प्रखंड क्षेत्र में खलवां पंचायत के मुखिया अमित कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने मोबाइल पर बताया कि गुरुवार की देर शाम अपने नीजी वाहन से वे अपनी पत्नी के साथ झारखंड में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसी बीच जिले के बघड़ा गांव के समीप हमलावरों ने उनके वाहन पर हमला कर दिया गया। इस दौरान उनके वाहन का शीशा टूट गया। खतरे का आकलन करते हुए उन्होंने अपना वाहन तेज रफ्तार से भगाते हुए अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि अभी वे झारखंड में हैं। लौटने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन देंगे। उन्होंने कहा कि दस दिन पहले भी थाने में आवेदन दिया गया है।