नप के अधिकारियों व कर्मियों ने लगाया शहर की सड़कों पर लगाया झाड़ू

0
jhadu

परवेज अख्तर/सिवान : स्वच्छ भारत अभियान के तहत गुरुवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों, वार्ड पार्षदों ने शहर की सफाई की। कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने शहर के शांति वटवृक्ष से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उनलोगों ने शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का भी काम किया। इओ ने सर्वप्रथम शांति वटवृक्ष परिसर में झाडू लगाकर कूड़े का उठाव किया। यह अभियान शहर के बड़ी मस्जिद से नगर थाना परिसर तक चला। नगर परिषद के उपसभापति बब्लू साह, वार्ड पार्षद देवेंद्र गुप्ता, सलीम सिद्दीकी पिंकू, पूर्व वार्ड पार्षद धनंजय सिंह ने भी स्वच्छता अभियान में हाथ बंटाया। इओ व नगर परिषद के वार्ड पार्षदों के सहयोग से जिले में स्वच्छ भारत अभियान पूरी तरह से सफल रहा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali