खाकी वाले ही कर रहे शराबबंदी को फेल, थाना परिसर में ही बैठ शराब पी रहा था मुंशी, वीडियो वायरल…

0

पटना: बिहार के डेहरी नगर थाने में पदस्थापित मुंशी धर्मेन्द्र कुमार थाना परिसर में शराब का सेवन करते दिख रहे हैं। यह पूरी घटना किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और शनिवार शाम इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो थाने में हड़कंप मच गया। वरीय पदाधिकारी जांच को नगर थाना पहुंच गये। वरीय पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

एसपी आशीष भारती के अनुसार डीएसपी मुख्यालय (प्रथम )राजेश कुमार इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी। जो दोषी होंगे उनपर निश्चित कार्रवाई होगी।