पचरुखी: टेंट हाउस गोदाम में आग लगने से पांच लाख की संपत्ति जलकर राख

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के इटवां विकास मोड स्थित संजीत टेंट हाउस गोदाम में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इस घटना में करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हाे गई। बाद में अग्निशमन वाहन की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि टेंट हाउस मालिक महेश साह शुक्रवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। तभी उनकी गोदाम में धुआं व आग की लपट निकलता हुआ दिखाई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना गोदाम मालिक महेश साह को दी। सूचना मिलते ही महेश साह एवं काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। आग की भयावहता को देख घटना की सूचना थाने को दी गई। पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

कुछ देर में सिवान से दो, महाराजगंज से एक समेत चार अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। गोदाम मालिक ने बताया कि इस अगलगी में करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हुई है। पीड़ित ने अंदेशा जताया है कि यह किसी शरारती तत्वों का काम है। इस मामले में उसने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहाार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ धर्मनाथ बैठा ने बताया कि जांच के बाद आपदा विभाग से मिलने वाली राशि पीड़ित को उपलब्ध कराई जाएगी।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here