पचरुखी: सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी सराय ओपी के बड़कागांव में शुक्रवार को देर शाम सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान नथनपुरा निवासी तेज नारायण सिंह के पुत्र आशीष कुमार तथा महिला की पहचान गांव के ही जद्दू भगत की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

बताया जाता है कि आशीष कुमार अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान ललिता देवी सड़क पार कर रही थी तभी आशीष अनियंत्रित होकर महिला को धक्का मार दिया। इस दौरान महिला एवं बाइक चालक दोनों घायल हो गए।