मछली मारने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में पैक्स अध्यक्ष और उनके भाई की गोली मारकर हत्या, कई लोग हुए घायल

0

पटना: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौडा पंचायत के बेरिया गांव में हुई गोलीबारी की घटना में पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी उर्फ भोला सहनी और उसके भाई मुकेश सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही पोखर से मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था। जिसे लेकर दो पक्षों ने साहेबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। आज की घटना में मृतक के भतीजे ने मनीष सिंह एवं उसके 10 समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस गोलीबारी में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

गोली लगने के बाद दोनों भाइयों को साहेबगंज सीएचसी लाया गया था। जहां दोनों की मौत हो गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पैक्स अध्यक्ष की मौत के बाद उनके समर्थकों ने मनीष सिंह व अन्य पर भी हमला कर दिया। जिसमें मनीष सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक राजेश सहनी पूर्व में शराब बेचने के मामले में जेल भी जा चुका है।