डकैती कांड से परिजन सहित पूरे गांव में दहशत का माहौल

0
robbery

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के घुरघाट मठिया में शनिवार की रात करीब 12.15 बजे करीब डेढ़ दर्जन से अधिक डकैतों ने मुनेश्वर भारती के घर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों की पिटाई भी की। डकैतों ने सवा लाख से अधिक की संपत्ति की लूट की है। इस मामले में पीड़ित सपेंद्र भारती ने बताया कि डकैतों की संख्या करीब 15-16 थी। सभी कपड़े से मुंह बांधे हुए थे। सबसे पहले डकैतों ने एक पार्टी विशेष को वोट देने के बारे में कहा। जब परिजनों ने कहा कि हम तो वहीं वोट करेंगे जहां पूर्व से करते आए हैं तो डकैतों ने रॉड से मारकर परिजनों को घायल कर दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali