रघुनाथपुर

रघुनाथपुर के तीन क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे परदेसी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर मोड़ स्थित सूर्यमुखी उच्च विद्यालय, राजपुर उच्च विद्यालय और मिडिल स्कूल राजपुर में बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर में अब तक कुल 130 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। पुलिस और प्रशासन को परदेशियों के अपने गांव में आने की जैसे-जैसे सूचना मिल रही है, बारी-बारी से उन्हें क्वारंटाइन सेंटर लाया जा रहा है। सभी को यहां
पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के निगरानी में रखा जा रहा है। सभी का
बारी-बारी से हेल्थ चेकअप किया जा रहा। प्रखंड प्रशासन की ओर से समय-समय
पर क्वारंटीन किए गए परदेशियों को खाना और साफ पानी उपलब्ध कराया जा रहा
है। इस कार्य में स्वयं सेवी संस्था भी आगे आ रही है। आदमपुर गांव की
स्वयं सेवी संस्था जनसेवा समिति भी इस कार्य में प्रशासन की भरपूर मदद कर
रही है। समिति के सदस्य राजू गुप्ता ने कहा कि हमें मदद करने में सुकून
मिलता है। वहीं इधर निखती कला गांव के समाजसेवी राजीव श्रीवास्तव ने अपने
गांव में चयनित किए गए सेंटर पर लोगों को रहने की स्थिति में हर प्रकार
के व्यस्था की जिम्मेदारी लेने के लिए बीडीओ को पत्र लिखकर अनुमति मांगी
है। लेकिन अभी यहां सेंटर चालू नहीं हुआ है।
पुलिस की सख्ती से बाजार पड़ा सूना
रघुनाथपुर में लॉकडाउन के अनुपालन में आ रही बाधा से निपटने को लेकर जब
पुलिस सख्त हुई तो बाजार भी पूरी तरह से सूना पड़ गया। पुलिस द्वारा बाइक
और बड़ी गाड़ियों के बाजार में प्रवेश के पाबंदी के बावजूद गुरुवार को कई
लोग बाइक से यहां पहुंच गए। इनमें 6 बाइक को पुलिस ने जब्त कर ली। राशन
के दुकान भी आठ बजते ही बंद हो गए। दोपहर में तो बाजार में परिंदा भी नजर
नहीं आ रहा था।

आंदर अस्पताल को उपलब्ध कराया मास्क

रघुनाथपुर प्रखंड के कुशहरा पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने आंदर के
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और थाने को मास्क उपलब्ध कराया। कहा कि कुछ
साबुन भी दिए गए हैं। इधर निखती कला के वार्ड 6 के क्रियान्वयन समिति ने
घर-घर दो साबुन का वितरण किया। दिघवलिया पंचायत के अभिषेक सिंह ने मुखिया
गोवर्धन बैठा पर यहां के लिए चयनित क्वारंटाइन सेंटर की अब तक साफ-सफाई
नहीं करने व लोगों में साबुन आदि का वितरण नहीं करने का आरोप लगाया।
हालांकि मुखिया ने कहा कि सबकुछ हो रहा है। राजनीतिक कारणों से यह आरोप
लग रहा है।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024