खिलाड़ियों की माताएं जीजाबाई सम्मान से होंगी सम्मानित

0
khiladi

परवेज़ अख्तर/सिवान : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाले सिवान के खिलाड़ियों की माताओं को 17 फरवरी को वीर माता जीजाबाई सम्मान से क्रीड़ा भारती सम्मानित किया जाएगा। यह बातें रविवार को सिवान रेड क्रॉस भवन में क्रीड़ा भारती के द्वारा आयोजित बैठक के दौरान क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि सिवान के जो खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय स्तर किए हैं, उनके माता को क्रीड़ा भारती द्वारा शहर के गांधी मैदान में 17 फरवरी को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर गांधी मैदान में ही सैकड़ों स्कूली बच्चे सार्वजनिक रूप से सूर्य नमस्कार का सामूहिक प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि क्रीड़ा भारती खेल एवं खिलाड़ियों का एक राष्ट्रीय संगठन है। सूर्य नमस्कार का सामूहिक प्रदर्शन एवं वीर माता जीजाबाई सम्मान हमारा राष्ट्रीय कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम क्रीड़ा भारती के सभी इकाईयों के द्वारा आयोजित की जाती। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रो. अवधेश शर्मा, जिला मंत्री नवीन सिंह परमार, सह मंत्री डॉ. सुधीर सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद, जिला ग्रेपलिंग संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महासचिव मनीष तिवारी, जिला कबड्डी संघ के जिला महासचिव मनोरंजन कुमार सिंह, जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विलास गिरि, क्रीड़ा भारती के रोहित सिंह, पंकज कुमार सिंह, अमित कुमार, अविनाश यादव, आशुतोष मिश्र, सुबोध कुमार सिंह सहित क्रीड़ा भारती के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali