51 कुंडीय महायज्ञ की तैयारी पूरी, कलश यात्रा आज

0
kalash yatra

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के गांधी मैदान में 24 दिसंबर से आयोजित होने वाले 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर गांधी मैदान में 51 कुंड बनाए गए हैं। गायत्री परिवार के सदस्य प्रमोद गिरि ने बताया कि यह यज्ञ विश्व शांति के लिए आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर की सुबह आठ बजे यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यज्ञ 27 तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन सुबह छह बजे से 7.30 बजे तक सामूहिक जप, प्रज्ञायोग व्यायाम तथा संध्या संगीत, प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा। 25 दिसंबर की सुबह 8 बजे से 11 बजे तक देव पूजन, गायत्री महायज्ञ दोपहर 3 बजे से चार बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी,26 दिसंबर को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार,27 दिसंबर को यज्ञ की पूर्णाहूति एवं टोली की विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM