अभियान चला मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

0
narendra modi

परवेज अख्तर/सिवान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68वें जन्मदिन पर सोमवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें भाजपा कार्यकर्ता समेत अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, सदर विधायक व्यास देव प्रसाद, उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, महिला सेल की पूनम गिरि के नेतृत्व में शहर में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों ने सड़कों की सफाई की। इसके बाद रक्तदान भी किया गया। वहीं देर शाम केक काट कर पीएम के जन्मदिन को भाजपाइयों ने मनाया। इधर दारौंदा प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान दारौंदा बाजार, बगौरा पुरानी बाजार, लीला साह का पोखरा, पकवलिया, धनाडीह सहित कई गांवों में कार्यकर्ता द्वारा झाड़ू लगाकर सफाई की। इस दौरान सांसद पुत्र हैपी यादव, मंडल अध्यक्ष बृजनंदन सिंह, प्रभुनाथ यादव, राजेश श्रीवास्तव, संजीत जायसवाल, चंदेश्वर सिंह, जगत प्रसाद, सुरेंद्र शर्मा ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय में जीविका का बीसीएम सुरेश कुमार ने प्रखंड मुख्यालय परिसर से झंडी दिखा कर किया गया। बीसीएम ने बताया कि यह अभियान 15 से 2 अक्टूबर 18 तक गांधी जयंती तक चलेगा,

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali