भाजपा शक्ति केंद्रों पर मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

0
bhajpa

परवेज अख्तर/सिवान : भारतीय जनता पार्टी गोरेयाकोठी दक्षिणी की ओर से विभिन्न शक्ति केंद्रों पर मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनकी नीतियों पर चर्चा हुई। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी तथा मंच का संचालन महामंत्री अखिलानंद सिंह ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि पंडित उपाध्याय का बलिदान, त्याग एवं संघर्ष भारत की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का परिणाम हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार नया भारत उदय की ओर अग्रसर है। भारत को ऐसा सेनापति मिला है कि विरोधियों के शिविर में हाहाकार मचा है। समारोह को विधानसभा विस्तारक देवेंद्र गिरि, कुबेर प्रसाद, ब्रह्म प्रसाद, महंथ प्रसाद, लालू बाबू शर्मा,गुलाबो देवी, श्याम किशोर तिवारी, शिवशंकर यादव, विशुनदेव राम, राजकिशोर तिवारी, वसी खान, अमानुल्लाह खान, शांति देवी,सरोज मिश्रा, रामदास प्रसाद, स्वामीनाथ प्रसाद, श्रीप्रसाद आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali