सिवान में केरल से आए व्यक्ति को किया गया क्वारंटाइन

0
isolation

परवेज अख्तर/सिवान : महम्मदा पंचायत के गजियापुर गांव के एक युवक को
सोमवार को महम्मदा मध्य विद्यालय में बनाए एक क्वारंटाइन सेंटर में रखा
गया है। बीडीओ डॉ. अभय कुमार ने बताया कि उसकी ट्रेवल हिस्ट्री केरल बताई
जा रही है। उसे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अनुशंसा पर 14 दिनों के
लिए यहां रखा गया है। यहां पर उसके स्वास्थ्य की नियमित रूप से निगरानी
की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रखंड में अबतक क्वारंटाइन सेंटरों में
रहने वालों की कुल संख्या सात हो गई है। पहले से तीन पंचायतों में छह
लोगों लोगों को क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया है। मंगलवार को छह लोगों
की 14 दिनों के क्वारंटाइन की अवधि पूरी हो रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed