रघुनाथपुर: मध्य प्रदेश की तर्ज पर विश्वकर्मा समाज कल्याण बोर्ड गठन करने की मांग

0
mang

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार सरकार से भी मध्य प्रदेश के तर्ज पर विश्वकर्मा बोर्ड गठित करने की मांग भाजपा युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शर्मा ने की है। उन्होंने यह जानकारी रघुनाथपुर के अमहरा में प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में विश्वकर्मा बोर्ड के गठन की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। साथ ही विश्वकर्मा जयंती के दिन ऐच्छिक अवकाश की भी घोषणा की है। इसको लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को कोटि कोटि धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के विकास और सेवा में निरंतर लगे हुए हैं। विश्वकर्मा समाज के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में नींव से लेकर निर्माण तक जो समाज करता रहा, वैसे विश्वकर्मा समाज की चिंता की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड संगठित कर और कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर की है जो विश्वकर्मा समाज के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।