रघुनाथपुर: पांच सूत्री मांग को ले किसानों का अनशन शुरू

किसानों ने पैक्स अध्यक्ष पर लगाया धान की खरीदारी में अनियमितता का आरोप

✍️परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर निखती कला के पैक्स अध्यक्ष द्वारा किसानों से धान की खरीदारी नहीं करने के विरोध में किसान दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व जय किसान आंदोलन के बैनर तले पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए तथा प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने लगे। किसानों का कहना था कि स्थानीय व जिला प्रशासन को धान की खरीदारी में अनियमितता की लिखित शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे विवश होकर आमरण अनशन आरंभ करना पड़ा। किसानों का आरोप था कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा वैसे किसान से धान की खरीदारी की गई है जो बड़ी मात्रा में खेती नहीं किए हैं। वहीं जय किसान आंदोलन के सदस्य रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान की खरीदारी में भ्रष्टाचार किया गया है।

किसानों की मांगों में निखती कला पैक्स में धान खरीदारी की जांच , व्यापार मंडल में वास्तविक किसानों से धान की खरीदारी, सरकार द्वारा निर्धारित किसानों को यूरिया समय से दी जाए, पैक्स में किसान द्वारा धान की बिक्री के साथ रसीद दी जाए आदि शामिल हैं। मौके पर रमण कुमार तिवारी, हरेंद्र सिंह, मजिस्टर सिंह, मनन बिंद, मृत्युंजय दुबे, रामप्रकाश सिंह, कौशलेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह,उमाशंकर प्रसाद, उमाकांत सिंह, चक्रवर्ती सिंह, धनंजय सिंह, अरविंद कुमार, विजय नारायण सिंह आदि शामिल थे। इस संबंध में बीसीओ रवींद्र पासवान ने कहा कि निखती कला गांव के किसान दीपक कुमार सिंह की शिकायत के आलोक में बुधवार को किसानों से पूछताछ की गई थी। उन्होंने कहा कि जो पैक्स गोदाम में धान की क्रय किया गया है वह ओटीपी के आधार पर आधार पर किया गया है। बीसीओ ने कहा कि सभी पैक्स को धान की खरीदारी के लिए लक्ष्य दिया गया है इसके आधार पर धान की खरीदारी की गई है। कुछ किसान ऐसे हैं जो जबरन धान पैक्स में देने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने किसानों के आरोप को निराधार है।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024