रघुनाथपुर: पांच सूत्री मांग को ले किसानों का अनशन शुरू

0
kishan

किसानों ने पैक्स अध्यक्ष पर लगाया धान की खरीदारी में अनियमितता का आरोप

✍️परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर निखती कला के पैक्स अध्यक्ष द्वारा किसानों से धान की खरीदारी नहीं करने के विरोध में किसान दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व जय किसान आंदोलन के बैनर तले पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए तथा प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने लगे। किसानों का कहना था कि स्थानीय व जिला प्रशासन को धान की खरीदारी में अनियमितता की लिखित शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे विवश होकर आमरण अनशन आरंभ करना पड़ा। किसानों का आरोप था कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा वैसे किसान से धान की खरीदारी की गई है जो बड़ी मात्रा में खेती नहीं किए हैं। वहीं जय किसान आंदोलन के सदस्य रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान की खरीदारी में भ्रष्टाचार किया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

किसानों की मांगों में निखती कला पैक्स में धान खरीदारी की जांच , व्यापार मंडल में वास्तविक किसानों से धान की खरीदारी, सरकार द्वारा निर्धारित किसानों को यूरिया समय से दी जाए, पैक्स में किसान द्वारा धान की बिक्री के साथ रसीद दी जाए आदि शामिल हैं। मौके पर रमण कुमार तिवारी, हरेंद्र सिंह, मजिस्टर सिंह, मनन बिंद, मृत्युंजय दुबे, रामप्रकाश सिंह, कौशलेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह,उमाशंकर प्रसाद, उमाकांत सिंह, चक्रवर्ती सिंह, धनंजय सिंह, अरविंद कुमार, विजय नारायण सिंह आदि शामिल थे। इस संबंध में बीसीओ रवींद्र पासवान ने कहा कि निखती कला गांव के किसान दीपक कुमार सिंह की शिकायत के आलोक में बुधवार को किसानों से पूछताछ की गई थी। उन्होंने कहा कि जो पैक्स गोदाम में धान की क्रय किया गया है वह ओटीपी के आधार पर आधार पर किया गया है। बीसीओ ने कहा कि सभी पैक्स को धान की खरीदारी के लिए लक्ष्य दिया गया है इसके आधार पर धान की खरीदारी की गई है। कुछ किसान ऐसे हैं जो जबरन धान पैक्स में देने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने किसानों के आरोप को निराधार है।