रघुनाथपुर: ई रिक्शा पलटने से पांच आशा सहित आधा दर्जन घायल, एक रेफर

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-आंदर मुख्य पथ पर फुलवरिया गांव के समीप मंगलवार काे ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार चालक समेत पांच आशा घायल हो गईं। सभी घायलों का उपचार के लिए रेफरल अस्पताल में कराया गया जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में नदियां निवासी लालबाबू शर्मा की पत्नी ममता देवी, नदियां निवासी उदय प्रताप मांझी की पत्नी गीता देवी, जयजोरी निवासी रामायण राय की पत्नी जगपती देवी, सैदपुरा निवासी अरविंद सिंह की पत्नी गिरजा देवी, पंचबरवा निवासी संजय चौधरी की पत्नी गुड़िया देवी तथा सैदपुर निवासी चालक चालक सैदपुर निवारी अवध बिहारी सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसमें ममता देवी की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि ई-रिक्शा में सवार होकर सभी आशा रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने आ रहीं थी। तभी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-आंदर मुख्य पथ पर फुलवरिया गांव के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसमें चालक समेत सभी आशा घायल हाे गईं। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें ममता देवी की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।