रघुनाथपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-आंदर मुख्य पथ पर लगुसा गांव के समीप रविवार की अल सुबह टहलने के लिए निकले एक दंपती को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सुल्तानपुर निवासी विशेश्वर मिश्र के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विशेश्वर सिंह अपनी पत्नी रेणु देवी के साथ प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे। वे दोनों टहल कर घर लौट ही रहे थे, तभी रघुनाथपुर-आंदर मुख्य पथ पर लगुसा गांव के समीप एक निजी स्कूल के पास आंदर की ओर से आ रही तेज रफ्तार की अज्ञात वाहन ने दंपती को पीछे से धक्का मार दिया और मौके से रघुनाथपुर की ओर फरार हो गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

घायल रेणु देवी द्वारा शोर मचाने पर आसपास टहल रहे लोग वहां पहुंचे तथा दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक द्वारा विशेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं उनकी पत्नी रेणु देवी को हल्की चोट लगने के कारण इलाज कर घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच की घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के स्वजन द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।वहीं विशेश्वर सिंह की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल पत्नी रेणु देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। वहीं इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक को दो पुत्र एवं एक पुत्री है। इसमें एक पुत्र एवं एक पुत्री की शादी हो चुकी है। एक पुत्र अविवाहित है।