रघुनाथपुर: प्रतिभा सम्मान समारोह में सांसद ने काव्या कश्यप को किया सम्मानित

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के कौसड़ गांव में रविवार की रात प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेंद्र मिश्रा तथा संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कविता सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी सह भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह द्वारा सहित अन्य अतिथियों ने परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली काव्या कश्यप को सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि काव्या कश्यप आइआइटी एडवांस, एनडीएन विट्स पिलानी, आइआइटी जेई मेन की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक सफलता प्राप्त की है। सांसद ने उसकी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उसे और आगे बढ़ने की कामना की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बेटा शिक्षित होता है तो एक घर का कल्याण होता है एवं बेटी शिक्षित होती है तो दो घर का कल्याण होता है। लोजपा जिला संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजबली मांझी ने कहा कि काव्या कश्यप ने जिले का नाम रोशन की है इससे अन्य बच्चों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और आगे बढ़ने के लिए कठोर परिश्रम करनी चाहिए। मौके पर पूर्व प्रमुख देवंती देवी द्वारा काव्या कश्यप को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। मौके पर भाजपा नेता धनंजय सिंह, प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नेसार खान, शिवशंकर प्रसाद, राकेश कुमार सिंह, राजकिशोर यादव, अनिल यादव आदि मौजूद थे। काव्या कश्यप कौसड़ निवासी मंटू सिंह की पुत्री है।