भीषण गर्मी के बीच बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 24 में हो सकती घनघोर वर्षा

0

पटना: बिहार में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ते ही जा रहा। इसे लेकर सरकार भी अलर्ट मोड पर है। सुबह से ही तेज धूप तापमान बढ़ा देती है। आज पटना का तापमान थोड़ा सामान्य है। सूबे के कई जिलों में भी बारिश का भी अलर्ट है। सुबह से हवा चल रही। प्रदेश के दक्षिणी व उत्तर पश्चिम भागों में गर्म पछुआ हवा का चलना जारी है। प्रदेश के उत्तर पूर्व जिलों में पुरवा का प्रवाह होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बता दें कि प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज में हल्की बारिश के साथ मेघ गर्जन के आसार हैं। वहीं प्रदेश के दक्षिणी भाग के पटना, बक्सर, गया, नवादा, औरंगाबाद, भभुआ, रोहतास, अरवल,, नालंदा में लू का असर जारी रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने ‘येलो-अर्लट जारी किया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। उत्तर पूर्व बिहार के कई जिलों में 21 अप्रैल तक बारिश व मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने का पूर्वानुमान है।

इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को 44.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। जबकि राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर चढऩे के साथ 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आज पटना में बादल लगे हैं और हल्की हवा भी चल रही।