पर्यावरण दिवस पर लिया गया पर्यावरण बचाने का संकल्प

0
paryawad divas

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में नव जागृति संस्थान की ओर से कृषि प्रसार पदाधिकारी कविता कुमारी ने पौधरोपण के दौरान बताया कि पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। पौधे बिना आम जनजीवन सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर प्रधान लिपिक विदेश्वर रजक, मनीष कुमार, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय पटेल, दिनेश सिंह, विजय राम,अवधेश भगत, कमलेश राम सहित अन्य लोग मौजूद थे। वहीं कड़सर गांव में भी विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। इसके पूर्व में सुबह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकली गई। जिस दौरान पौधा को नष्ट होने से बचने के लिए नारे के सहारे ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान पीपल, बरगद, जामुन, नीम का पौधा लगाया गया है। इस मौके पर बाबू राम सिंह, प्रवीण कुमार, नीरज कुमार, सुशील कुमार, राजू, रंजन सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे। गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित लोकमान्य तिलक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर और बीआरसी कार्यालय के पास पांच-पांच पौधे लगाकर एकता युवा संघ ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। संगठन के अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने बताया कि आज मानव जीवन के रक्षक पेड़ पौधों को लोगों ने धीरे-धीरे समाप्त कर दिया है, जिससे जीवन ही संकट में आ गया है। शुद्ध हवा भी नहीं मिलने से तमाम तरह की बीमारियों से लोग अकाल मृत्यु को प्राप्त होते हैं। एकता युवा संघ पूरे एक सप्ताह तक गांव-गांव में पौधरोपण कर लोगों को इसके लिए जागरूक करेगा। इस मौके पर मनोज मिश्रा,राजकुमार यादव, विशाल जायसवाल, दीनानाथ मद्देशिया, राजेश शुक्ला,मनीष मिश्र, धनंजय कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, नितेश शर्मा और विष्णु शर्मा आदि उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali