सफरनामा: सीवान पुलिस के लिए मिलाजुला रहा वर्ष 2022, आपराधिक घटनाएं हुई तो बदमाशों पर कसा गया नकेल

0
siwan sp
  • 2022 में 93 हत्या, डकैती 12,चोरी 1204 व 55 लूट ने बढ़ाई चिताएं
  • 11 माह में 105 शस्त्र,290 गोली,705 वाहन, सात लाख 17 हजार 740 रुपया बरामद

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
आपराधिक घटनाएं कमोबेश सभी जिले में होती हैं और उन घटनाओं के ग्राफ को कम करने की जिम्मेदारी खाकी की होती है।जिला पुलिस भी इसी पर कार्य कर रही है। यह वर्ष एक तरह से सीवान पुलिस विभाग के लिए मिलाजुला रहा। यह जरूर है कि 2022 में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई लेकिन पुलिस द्वारा इन कांडों में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी भी की गई। इस वर्ष 11 महीने के आंकड़ें यह बताते हैं कि यहां आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ा। कई बड़े-बड़े बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने हथियार,नकद रुपया,गोली सहित अन्य सामानों को बरामद किया है।जनवरी 2022 से नवंबर तक में अलग अलग घटनाओं में 93 लोगों की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हथियार के बल पर 55 लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया। इसके अलावा 12 डकैती और 1204 चोरी के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। चोरी, हत्या, लूट, दुष्कर्म, रंगदारी,गोलीबारी,अपहरण व साइबर क्राइम की बढ़ रही घटनाओं के लिए आम जनता जिम्मेदारों से प्रश्न खड़ी कर रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस साल थानों में सीसी कैमरा, डायल112 की शुरुआत

बतादें कि इसी साल सभी थानों एवं ओपी को सीसी कैमरा से लैस कर दिया गया है।वहीं शहर,महाराजगंज एवं मैरवा में डायल 112 की शुरुआत हुई है।जिसे आमलोगों को फायदा मिल रहा है।अभी जिले में डायल 112 की आठ गाड़ी है।

एक नजर 11 माह की पुलिस उपलब्धि

  • देसी शराब 25772.33
  • विदेशी शराब 33217.41
  • महुआ शराब 13220.02
  • शस्त्र 105
  • गोली 290
  • वाहन 705
  • मोबाइल 141
  • नकद 717740
  • एक नजर 11 माह का अपराध आंकड़ा
  • हत्या 93
  • डकैती 12
  • लूट 55
  • चोरी 1204
  • गृहभेदन 93
  • साधारण दंगा 85
  • सामान्य अपहरण 282
  • बलात्कार 12
  • दहेज हत्या 35
  • फिरौती अपहरण 0
  • गंभीर दंगा 2

इस बाबत एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यह वर्ष पुलिस के लिए उपलब्धि से भरा रहा। कई बड़े-बड़े बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं हथियार सहित कई सामानों को बरामद किया गया है। आने वाले साल में नए तरीके से अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी है।