भूमि विवाद में सात महिला सहित 26 घायल

0
bhumi vivad me ghyal

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर तथा आंदर में शनिवार को भूमि विवाद को ले हुई खूनी संघर्ष में सात महिला सहित 26 लोग घायल हो गए। इसमें भगवानपुर में तीन महिला सहित 17 लोग जबकि आंदर के हसनपुरवा में हुए भूमि विवाद में चार महिला सहित नौ लोग शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। स्थिति तनावपूर्ण है। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस गश्त कर रही है। जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में नोनियाडीह में शनिवार की शाम भूमि विवाद को ले दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन महिला सहित 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि जवाहर महतो एवं विजय महतो के बीच कुछ दिनों से भूमि विवाद चल रहा था, शनिवार की शाम बात बढ़ गई और देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठियां चलने लगी। इसमें तीन महिला सहित 17 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना मिलते पर पुलिस अस्पताल पहुंच स्थिति का जायजा तथा विधि व्यवस्था में लग गई है। घायलों में एक पक्ष से विजय महतो, विनोद महतो,सुमित कुमार, शैलेश कुमार, सनी कुमार, सुगांती देवी,मीरा देवी, कौशल कुमार, विशाल कुमार, मनोज महतो,मनीष कुमार, रीता देवी तथा दूसरे पक्ष के जवाहरमहतो, हीरा महतो, सूरज कुमार, रवि कुमार, राजा कुमारशामिल हैं। एसआई आफताब आलम समेत कई पुलिस के जवान विधि व्यवस्था बनाए रखने का ले अस्पताल में जमे हुए थे। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali