सिसवन: मेहंदार मंदिर में बिहार विकास आयुक्त ने की पूजा अर्चना

0
pujan

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में रविवार को बिहार विकास आयुक्त विवेक कुमार पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय ने विकास आयुक्त को विधिवत पूजा अर्चना कराया। इसके बाद विकास आयुक्त ने मंदिर व कमलदाह सरोवर के इतिहास की जानकारी ली। इससे पूर्व जिप सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह एवं उप विकास आयुक्त दीपक कुमार सिंह ने बिहार विकास आयुक्त विवेक कुमार को मेहंदार मंदिर की तस्वीर भेंट की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मिली जानकारी के अनुसार विकास आयुक्त ने सिवान उप विकास आयुक्त को मंदिर के विकास के लिए प्रोजेक्ट बनाकर भेजने को कहा। वहीं मेहंदार मंदिर स्थित संस्कृत विद्यालय के नव निर्माण कार्य का भी आश्वासन दिया। मौके पर बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ सतीश कुमार मौजूद थे।