सिसवन: सदस्यता अभियान को लेकर प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक

0
baithak

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन प्रखंड के मेहंदार स्थित विवाह भवन में गुरुवार को जदयू की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। मौके पर सरकार की नीतियों व योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मुख्य अतिथि जदयू नेता अजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से जोर शोर से सदस्यता अभियान का संचालन करने साथ ही सरकार की नीतियों व सिद्धांतों से भी आमजनों को अवगत कराने का आह्वान किया। बैठक में संजय महतो, ध्रुव महतो, संजय राम, राज नारायण व्यास, रिंकू सिंह ,मुन्ना पटेल, बच्चा सिंह, पूर्व मुखिया कमलेश सिंह आदि उपस्थित थे।