सिसवन: अलग-अलग मारपीट में महिला सहित आठ घायल

0
marpit

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन में रविवार की सुबह आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में गुड्डू तुरहा, सुहानी कुमारी, सोना देवी, मनसा देवी में शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ भागर में भूमि विवाद में हुई मारपीट में दो महिला घायल हैं। घायल महिलाओं में रामदेव महतो की पत्नी मिनी देवी एवं लालदेव महतो की पुत्री नीमा कुमारी शामिल हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ चैनपुर ओपी अंतर्गत बंगरे के बारी गांव में एक आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गई। घायल महिला भोलानाथ सिंह की पत्नी वीणा देवी एवं देवनाथ सिंह के पत्नी गीता देवी के रूप में पहचान की गई है। सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में मरहम पट्टी कराई गई है।