सिसवन: सरयू नदी में जल स्तर बढ़ने से अधिकारी व आमजन परेशान

0
saryu nadi

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन में सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। गंगपुर सिसवन में सरयू नदी 56.400 मीटर पर बह रही है जबकि खतरे का निशान 56.04 मी. निर्धारित है। इससे एक तरफ जहां आम आदमी की परेशानी बढ़ी है वहीं विभाग के पदाधिकारियों के भी पसीने छूट रहे हैं। गुरुवार को अधिकारियों ने बांध किनारे जाकर स्थिति का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर प्रति घंटा दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

यदि नदी का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में सरयू नदी और विकराल रूप ले सकती है। इधर सरयू नदी के जलस्तर में हो रहे वृद्धि से तटवर्ती गांव गंगपुर, साईंपुर, ग्यासपुर, नरहन, भागर, गंभीरार, नवका टोला के ग्रामीण भयभीत हैं। इधर प्रशासन ने भी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तैयारी की है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के जेई रफी अंसारी ने कहा कि विभाग द्वारा नदी में हो रहे लगातार जलवृद्धि पर नजर रखी जा रही है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। वहीं सीओ सतीश कुमार ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद है।