सिसवन: हत्या व आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

0

सिसवन के गोलू दुबे हत्याकांड के फरार अभियुक्तों नोन्यापट्टी निवासी घनश्याम दुबे, शशिकांत दुबे एवं संजय यादव एवं आर्म्स एक्ट के नामजद आरोपित गंगपुर सिसवन पंचायत के शुभंकर छपरा डीह निवासी रितेश कुमार सिंह के घर पर थाने की टीम ने डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के घर पर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपकाने के बाद आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

इस मौके पीएसआइ भरत प्रसाद एवं अजीत कुमार उपस्थित थे। ज्ञात हो कि 21 मई 2021 को नोन्यापट्टी गांव निवासी गोलू दुबे की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नोन्यापट्टी निवासी घनश्याम दुबे, शशिकांत दुबे एवं संजय यादव को नामजद किया गया था। वहीं 19 सितंबर 21 को शुभंकर छपरा डीह में पुलिस ने छापेमारी के दौरान रितेश कुमार सिंह के पास से अवैध हथियार बरामद किया था।