सिसवन: अज्ञात वाहन के धक्का से ठेला दुकानदार की मौत

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी क्षेत्र के स्थानीय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन के धक्का लगने से हो गयी। मृतक नगीना प्रसाद का 55 वर्षीय पुत्र भरत प्रसाद था। वह ठेला पर सोनपापड़ी बेचने का कार्य करता था। दुर्गापूजा में वह सोनपापड़ी बेचने के लिए मांझी की ओर गया था। वहां से लौटते समय ताजपुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। वह बेहोश होकर गिर गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उसके साथ उसका भतीजा कृष्णा कुमार भी था। जो उसे उठाकर सिसवन रेफरल अस्पताल लाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पत्नी अहिल्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को दो पुत्र और दो पुत्रियां है। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सबसे बड़े पुत्र मुन्ना की शादी हुई है। जबकि रंजन अभी कुंवारा है। मृतक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।