सिसवन: सीएसपी महिला कर्मी को गोली मारकर लूट मामले दो गिरफ्तार

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र स्थित एक सीएसपी की महिला कर्मी को को गोली मारकर 22 हजार की लूट करने वाले दो बदमाशों को आंदर थानाध्यक्ष ने वाहन जांच के क्रम में हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आंदर थाना क्षेत्र के गौरा निवासी आलोक सिंह एवं एमएच नगर थाना क्षेत्र के पियाउर निवासी सुबोध सिंह है। बदमाशों के पास से एक कट्टा, एक गोली, एक बाइक, 1.400 किलोग्राम गांजा एवं लूटे गए दस हजार रुपया बरामद हुए हैं। लूट की घटना 23 सितंबर हुई थी। इस मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 27 सितंबर को आंदर थानाध्यक्ष कुमार वैभव द्वारा आंदर थाना क्षेत्र के पिपरा नहर पुल के पास वाहन जांच की जा रही थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति जो मैरवा की तरफ से आ रहे थे, उन्हें रुकने को कहा गया, लेकिन बाइक सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, इसके बाद पुलिस द्वारा भाग रहे दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद जब इनकी तलाशी ली गई तो एक बदमाश आलोक सिंह के पास से कट्टा, गोली, नकद एवं गांजा बरामद हुआ। सत्यापन के क्रम में पता चल कि ये दोनों इस क्षेत्र के पेशेवर बदमाश हैं तथा वाहन चोरी करना एवं राहगीरों से छिनतई करना इनका मुख्य पेशा है। पूर्व में भी ये दोनों चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए थे तथा जेल गए थे। इन दोनों बदमाशों ने विगत दिनों 23 सितंबर को सिसवन थाना क्षेत्र की सीएसपी महिला कर्मी को गोली मारकर 22 हजार रुपया की लूट की थी।