सिसवन: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों काे इलाज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान सिसवन निवासी रत्नेश सिंह एवं भागर निवासी रविप्रकाश प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सिसवन निवासी रत्नेश सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान बाइक तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर सिसवन-ताजपुर मुख्य मार्ग पर सिसवन बाजार के समीप गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर सिसवन-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर भागर गांव के समीप बाइक से धक्के से गांव के ही रविप्रकाश प्रसाद घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद बाइक चालक गाड़ी के साथ भागने में सफल रहा।