सिवान: नशा का विरोध करने पर पिता ने पुत्र संग मिलकर पत्नी को पीटा

0
mahila

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कलिजरा गांव में शनिवार की देर संध्या नशा करने का विरोध करने पर पिता ने अपने पुत्र संग मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा था। घायल महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कलिजरा गांव निवासी दिल कुमारी देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पति और पुत्र नशा का सेवन करते हैं। शनिवार की शाम दोनों नशे में धुत होकर घर पहुंचे और उत्पात मचाने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया और संबंधित थाना में शिकायत करने की बात कही तो दोनों आग बबूला हो गए और धक्का – मुक्की करते हुए मेरी पिटाई कर दी। इसके पूर्व भी दोनों हमेशा नशे में धुत होकर घर आते हैं और तोड़फोड़ करते हैं।