सिवान: जयंती पर याद किए गए प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

0
  • राजेन्द्र जयंती सह जिला स्थापना दिवस पर जीरादेई, राजेन्द्र उद्यान व कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का आयोजन
  • प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन निवेदित किया
  • जिले के विकास में अपना योगदान करने की अपील
  • 18 सौ 84 में हुआ था राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र बाबू का जन्म

परवेज अख्तर/सिवान: प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 137 वीं जयंती शुक्रवार को पूरे जिले में समारोहपूर्वक मनाई गई। जिला प्रशासन के नेतृत्व में प्रथम राष्ट्रपति के पैतृक आवास जीरादेई व शहर के राजेन्द्र उद्यान में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन निवेदित किया गया। राजेन्द्र उद्यान में डीएम अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। मौके पर डीएम ने कहा कि आज के ही दिन देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 1884 में हुआ था। जिले का स्थापना दिवस भी आज के दिन मनाया जा रहा है। डीएम ने लोगों से जिले के विकास में अपना योगदान करने की अपील की। एडीएम रमण कुमार सिन्हा, डीडीसी दीपक सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार राय, जिला पंचायती पदाधिकारी राज कुमार गुप्ता, वरीय उप समाहर्ता मनीषा कुमारी, सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, डीईओ मिथिलेश कुमार व अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अभिषेक चंदन,भारत स्काउट गाइड ने अभिषेक कुमार सिंह, सारण विकास परिषद समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुजफ्फर इमाम व सामाजिक कार्यकर्ता दयानंद प्रसाद ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

राजेन्द्र जयंती पर स्वास्थ्य के लिए निकाली साइकिल रैली

देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस व सीवान जिला स्थापना दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। गांधी मैदान में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रोटरी इंटरनेशनल देशरत्न के सदस्यों ने मानवता के सेवार्थ साइकिल रैली निकाली। रैली गांधी मैदान से निकल जीपी चौक, थाना रोड ,शांतिवट वृक्ष, स्टेशन रोड, बबुनिया मोड़ होते हुए जीपी चौक पर आकर समाप्त हुई। रोटरी के उपाध्यक्ष डॉ. रोहित कुमार सिंह ने बताया कि राजेन्द्र जयंती पर मानवता की सेवार्थ साइकिल रैली निकाली गई है। रोटरी के अध्यक्ष डॉ. अन्नू बाबू, एम ए अकबर, डॉ. अभिमन्यु अनंत, डॉ विजय कुमार पांडेय, राजीव रंजन राजू, प्रदीप कुमार रोज, बबलू कुमार, राजेन्द्र कुमार, झम्मन कुमार, शैलेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, मंटू कुमार, मनीष कुमार सिंह व राजीव कुमार सिंह मौजूद थे।

राजेन्द्र प्रसाद का संपूर्ण जीवन था राष्ट्र के लिए समर्पित

शहर के डीएवी पीजी कॉलेज में देशरत्न राजेन्द्र प्रसाद की 137 वीं जयंती मनाई गई। तैलचित्र पर सभी शिक्षकों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रनिर्माण में राजेन्द्र प्रसाद की भूमिका विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पंडित ने कहा कि भारतीय गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था। प्रो. धनंजय यादव ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद बहुमुखी प्रतिभा के धनी थेञ डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह,डॉ. नीतेश कुमार, जगन्नाथ प्रसाद, रामएकबाल प्रसाद, निहारिका कुमारी उपस्थित थे। इधर, राजा सिंह कॉलेज में प्राचार्य डॉ. उदय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में राजेन्द्र जयंती मनाई गई।

शिक्षण संस्थानों में मनाई गई जयंती

डीवीएम पब्लिक स्कूल में प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती परविद्यालय परिवार के तरफ से श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। प्राचार्य डा. अभिषेक शुक्ला, शिक्षक अभिषेक सिंह, एम के झा, राजू कुमार व सरोज पाठक समेत अन्य मौजूद थे। वहीं दक्ष बी एस सी नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल में राजेंद्र प्रसाद का जन्म दिन मनाया गया। संस्थान के सभी शिक्षक, शिक्षिकाऐ उपस्थित रही। शहर से सटे उखई स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में राजेन्द्र जयंती मनाई गई। क्लास 9 की छाजा अजवा कमर व सादिया असलम ने भाषण व कविता प्रस्तुत किया। प्रबंधक शफीकुर रहमान, सचिव मोईदुर रहमान, प्राचार्य मुकेश मिश्रा, एसेंबली इंचार्ज वरुण पांडेय, हाउस इंचार्ज संध्या मिश्रा, रोजी खातून, संगीत शिक्षक राजन कुमार समेत सभी शिक्षक व छात्र मौजूद थे।

राजेन्द्र बाबू का छात्र जीवन से लेकर राजनीतिक जीवन तक का सफर अविस्मणीय

शहर के बिदुरती हाता स्थित जेआरएस महाविद्यालय में संस्थापक प्रो. जयराम यादव के नेतृत्व में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी। छात्रों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। प्रो. जयराम यादव ने कहा कि राजेन्द्र बाबू के छात्र जीवन से लेकर राजनीतिक जीवन तक का सफर अविस्मणीय था। प्राचार्य एसएन ठाकुर, बादल राम, उपेंद्र यादव, भागवान प्रसाद कुशवाहा, राजकिशोर, सुखनंदन, नासिर हुसैन व राजीव रंजन मौजूद थे।

जेडीयू नेताओं ने राजेन्द्र उद्यान में किया माल्यार्पण

सीवान। राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के मौके पर जेडीयू जिलाध्यक्ष श्री उमेश ठाकुर के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वालों में प्रदेश सचिव इंद्रदेव पटेल, संगीता यादव, राजेश्वर चौहान, निकेश चन्द्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, एकराम अदनान खां, डॉ. प्रकाश कुशवाहा, लालबाबू प्रसाद सुनील ठाकुर,रामदुलार वर्मा, अनवर सीवानी, सुशील गुप्ता, रंजीत यादव, विनोद श्रीवास्तव, जयनाथ ठाकुर शामिल थे।

आरजेडी नेताओं ने याद किया प्रथम राष्ट्रपति को

राजेन्द्र जयंती पर प्रथम राष्ट्रपति की प्रतिमा पर विभिन्न दलों के नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय के नेतृत्व में राजेन्द्र उद्यान में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वालों में शिवधारी दुबे, विनयचंद्र श्रीवास्तव, जावेद अशरफ खान, ईद मोहम्मद, केशव कुमार, गणेश राम, जेपी दुबे, नीरज यादव, शशि गुप्ता, सुशील कुमार, राजन मिश्रा, राजेन्द्र मिश्र, गौरीशंकर तिवारी व आदिल अहमद शामिल थे। वहीं आरजेडी के परवेज आलम, विपिन यादव, दिलशाद पहलवान, विजय चौधरी, प्रेम प्रकाश, उपेन्द्र यादव, भगवानजी दुबे, विनोद यादव, जितेन्द्र यादव, सुरेन्द्र प्रसाद, अशोक चौधरी, सुरेन्द्र साधु, ओमप्रकाश यादव, कमलेश यादव, चंद्रेश्वर यादव, अरुण प्रसाद, रामप्रवेश यादव, हरेन्द्र यादव व दरोगा सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में शामिल थे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव के नेतृत्व में बदली बाजार में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

स्कूल में पुरस्कार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

शहर महादेवा मिशन स्थित डैफडिल्स स्कूल में शुक्रवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण स्कूल के निदेशक आलोक वर्मा ने किया। इसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वर्ग नर्सरी से अर्पिता व इकरा तब्स्सुम, एलकेजी की खुशी, अंश व जोया, यूकेजी से आयूष, काव्या व विराज को सम्मानित किया गया। वहीं वर्ग प्रथम से आयुष, अक्षर, आर्यन, दूसरी कक्षा से विनय कुमार, आयुष राज, कश्माला, तीसरी कक्षा की अंजलि, अनमोल, सौम्या सिंह, चतुर्थ वर्ग की अंश कुमार, अक्षरा राज व पल्लवी कुमारी को सम्मानित किया गया है। वहीं वर्ग पांच से ईशा, शोभा व आदया को पुरस्कृत किया गया।

देशरत्न की शैक्षणिक संस्थानों में मनी जयंती

रघुनाथपुर प्रखंड के सभी शिक्षण संस्थानों में देश के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती काफी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जीवन वृतांत को बताया। मिडिल स्कूल हरपुर, मिडिल स्कूल पंजवार, अपग्रेडेड मिडिल स्कूल पंजवार, निखती कला और नदियाव में देशरत्न के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में अरुण श्रीवास्तव, अनिल कुमार मिश्र, जितेन्द्र तिवारी, अवधेश सिंह, सुधा कुमारी, जयप्रकाश मांझी, सुभाष सिंह, संतोष सिंह, नीतू कुमारी संगीता कुमारी व स्कूली बच्चे थे।