सिवान: देशरत्न की धरती जिरादेई पहुंचे रणनीतिकार प्रशांत किशोर ,देश रत्न को किया नमन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिरादेई के धरती पर देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के पैतृक आवास पर देश के प्रसिद्ध रणनीतिकार प्रशांत किशोर रविवार की शाम जन सुराज अभियान के तहत लोगों से मिलते हुए जीरादेई पहुँचे। उन्होंने जीरादेई पहुँचते ही सर्वप्रथम देशरत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। तत्पश्चात उन्होंने देशरत्न के पैतृक आवास में भ्रमण कर उसका अवलोकन करते हुए वहां उपस्थित कर्मचारियों से वहा की वास्तु स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। फिर मौजूद जनप्रतिनिधियों से वार्तालाप कर जिरादेई के विकास पर चर्चा किए। साथ ही साथ जन सुराज अभियान से लोगो को जुड़ने को भी कहा गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

WhatsApp Image 2022 06 05 at 9.10.56 PM 1

बतादें की चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर सीवान में पांच दिनों के भ्रमण पर है। वह जिले के तमाम प्रखंडो में पंचायत के जनप्रतिनिधियों के अलावे लोगों से मिलकर समस्या व उनके समाधान के बारे में लगातार संपर्क साधे हुए है। वह बिहार सरकार के कार्यशैली पर लगातार सवाल उठाते हुए सातनिश्चय योजना की विफलता पर नीतीश सरकार को कठघडे में खड़ा कर दिया है। वह बार-बार लोगों की समस्या व उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार कर रहे है। बतादें की देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की धरती पर प्रशांत किशोर के आने से पहले सैकड़ो समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।