सिवान: पूजन व भंडारे के साथ हुई चक्र पूजन की पूर्णाहुति

0

परवेज अख्तर/सिवान: दरौली चकरी स्थित सिद्ध गुफा योगाश्रम आयोजित चक्र पूजन की पूर्णाहुति शरण पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को हवन पूजा तथा भंडारे के साथ की गई। मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सर्वप्रथम चक्र वेदी पर नित्य की भांति शोडषोपचार पूजन किया गया। साथ ही चक्र वेदी के बाहर स्थित हवनकुंड में हवन किया गया। इसके बाद कन्या पूजन किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम के महंत रघुनाथ दास ने बताया कि चक्र पूजन से मनुष्यों के समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने सभी लोगों के सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर मुख्य रूप से संत कपिलदेव दास, शत्रुघ्न दुबे, ओमकार, नितेश्वर पांडेय, विजय चौधरी, व्यास चौबे, ओमकार तिवारी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। ज्ञात हो कि चक्र पूजन का शुभारंभ 26 सितंबर से हुआ था।