सिवान: पांच को मनेगा धर्मगुरु ठाकुर अनुकूल चंद्र महाराज की 135वां जन्मोत्सव

0

परवेज अख्तर/सिवान: धर्मगुरु युग प्रवर्तक ठाकुर अनुकूल चंद्र महाराज का 135वां जन्म महोत्सव सत्संग पांच मार्च को आयोजित किया जाएगा। आचार्य कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूरे प्रदेश में धूमधाम से धर्मगुरु ठाकुर अनुकूल चंद्र महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर सुबह पांच बजे से ही पूजन अर्चन एवं मांगलिक कार्य आरंभ किए जाएंगे। संत एवं विद्वतजनों का प्रवचन होगा एवं विधिवत दीक्षा भी दी जाएगी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

इस अवसर पर ठाकुर अनुकूल चंद्र महाराज का समाज एवं जागरूक देश के प्रति दिए गए संदेशों का भी व्याख्यान किया जाएगा। साथ ही यह बताने का प्रयास किया जाएगा कि मनुष्य का तन केवल सांसारिक भोग वासना के लिए नहीं है, बल्कि समाज के कार्य हेतु उनका अवतरण हुआ है। संदेशवाहक विजय कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है तथा पूरे प्रदेश के अतिरिक्त सीमावर्ती जिलों से भी सत्संग प्रेमियों की आने की संभावना है।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here