सिवान: सिपाही भर्ती परीक्षा रद होने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने दहन किया पुतला

0
virodh

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिपाही भर्ती परीक्षा रद होने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के जेपी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का सांकेतिक पुतला दहन किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार युवाओं के सपनों को चकनाचूर करने का काम कर रही है। पूरे प्रदेश में प्रशासन फेल हो गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं और परीक्षाएं रद हो रही हैं। इससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय में हो गया है। इस प्रशासनिक विफलता की जवाबदेही मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की है। ऐसे में इनको नैतिकता के आधार पर अपना त्यागपत्र दे देना चाहिए। मौके पर नगर सह मंत्री गोलू दुबे, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रत्नेश कुमार रतन, पूर्व नगर मंत्री पवन साह, मयंक कुमार, अमित कुमार यादव, दीपू गुप्ता, बिट्टू कुमार, मोनू सिंह सहित वेद प्रकाश चौहान व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।