सीवान में विवादित भूमि पर मकान निर्माण करा रहे एक पक्ष को रोकने पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, घटना में 10 लोग घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी गांव में विवादित भूमि पर मकान निर्माण के लिए खुदाई करा रहे एक पक्ष को रोकने पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों का बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में दूसरे पक्ष के तकरीबन 10 लोग को गंभीर चोटे आई है जिन्हें इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी गांव निवासी बंदेलाल राम, कमलेश राम,राजकिशोर राम, सोनू कुमार,अरुण कुमार,अमित कुमार,दीपक कुमार समेत कुल 10 लोग के रूप में हुई है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष के राज किशोर राम ने बताया कि उनके भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा जबरन कब्जा करके मकान निर्माण कराए जा रहे है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

WhatsApp Image 2022 04 30 at 8.58.30 PM 1

शनिवार को मकान निर्माण के लिए एक पक्ष के द्वारा मिट्टी की खुदाई कराई जा रही थी। जिसके बाद मैंने वहां पर भूमि माफी कराने की बात कहते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी जिसके बाद एक पक्ष आग बबूला हो गए और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना में सभी लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर तकरीबन 10 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

WhatsApp Image 2022 04 30 at 8.58.30 PM

पीड़ित ने बताया कि इससे पूर्व भी मकान निर्माण पर रोक लगाने के लिए स्थानीय थाने में लिखित आवेदन दी गई है। बावजूद दबंग प्रवृत्ति के लोग जबरन उनके निजी भूमि में मकान का निर्माण करा रहे थे। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि भूमि विवाद संबंधित मारपीट का मामला संज्ञान में आया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।