सिवान: भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान पुरानी किला निवासी शमशेर अली, असगर अली व आफ़ताब अली के रूप में हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

घायल शमशेर ने बताया कि चार साल पूर्व पिता ने दस धुर भूमि खरीदी थी। उनकी मृत्यु के बाद पट्टीदारों द्वारा भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। बांस बल्ली लगाकर कब्जा करने की कोशिश् की जा रही थी। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया गया। बीच बचाव करने पहुंचे दोनों भाइयों को भी मारपीट कर घायल कर दिया।