सिवान: धीरज का शव पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम

0
Dead Body

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो थाना क्षेत्र के जामो बाजार निवासी दुखी राम के पुत्र धीरज कुमार का शव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। बताया जाता है कि 17 नवंबर की दोपहर धीरज अपने चाचा रतन राम के साथ बाइक से मझवलिया जा रहा था तभी जामो-अफराद रोड के गेहुआं के समीप संतुलन खोने के कारण बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बाइक पर सवार रतन राम एवं धीरज कुमार दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

दोनों को उपचार के लिए जामो एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां धीरज की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान शुक्रवार को धीरज की मौत हो गई। उनका शुक्रवार की रात पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि धीरज के बड़े भाई की शादी 10 दिन पूर्व हुई थी। घटना की जानकारी होते ही पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह, पूर्व प्रमुख अशोक सिंह, मुखिया मनोज सिंह, महिला राजद प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया सविता सिंह, भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता, जदयू प्रभु राम, जिला पार्षद वरुण सिंह ने शोकाकुल स्वजन को ढाढ़स बंधाया।