सिवान: छठ महापर्व की तैयारी को ले विधानसभा अध्यक्ष ने घाटों का लिया जायजा

0
nirikshan

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
लोक आस्था के महापर्व छठ पर नगर क्षेत्र के विभिन्न घाटों की सफाई एवं छठव्रतियों को सुविधा देने के लिए शहर से लेकर गांव तक प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों जुट गए हैं। रविवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने करीब एक दर्जन छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंंने शहर के दाहा नदी पुलवा घाट, श्रीनगर, कंधवारा, शनि मंदिर घाट, रामदेव नगर घाट, सलेमपुर घाट, पंचमंदिरा घाट, आगू छपरा घाट सहित कई घाटों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

विधानसभा अध्यक्ष ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार से कहा कि घाट पर किसी तरह की गंदगी नहीं हो, इसका विशेष ख्याल रखना होगा। वहीं जिस तालाब या नदी किनारे घाट पर खतरे की आशंका है, वहां बैरिकेडिंग की व्यवस्था होनी अनिवार्य है। ताकि छठ व्रतियों को छठ के दिन किसी तरह की परेशानी नहीं हो और विषम परिस्थिति में भी उक्त स्थल पर पहुंचने में दिक्कत नहीं हो। साथ ही प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने व घाट पर ही प्रशासनिक कैंप लगाने की बात कही। मौकेेे पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार, सदर सीओ ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, समाजसेवी मुन्ना चौधरी, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, उपेंद्र यादव, भगवानजी दुबे, चंदेश्वर यादव, विजय चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।