सिवान: छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सिवान का संचालन बढ़ा

0
Siwan Online News

परवेज अख्तर/सिवान: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन एक सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सिवान ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन तीन सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को छह फेरों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी एक सितंबर तक छपरा से 16.15 बजे प्रस्थान कर सिवान से 17.25 बजे, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा दूसरे दिन बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, भरूवा सुमेरपुर, रगौल, बांदा, चित्रकूट धाम, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी तीसरे दिन भुसावल, नासिक रोड तथा कल्याण छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सिवान ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी तीन सितंबर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.45 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते हुए तीसरे दिन सिवान 03.15 बजे पहुंचेगी।